क्या नींबू यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:54

यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए खाएं टमाटर और नींबू, ये चीजें भी करेंगी मदद

टमाटर और नींबू यूरिक एसिड कम कर सकते हैं
Vitamin c food for uric acid control – यूरिक एसिड की समस्या केवल बुजुर्गों ही नहीं बल्कि जवान लोगों में भी देखने को मिलती है. सूजन और अकड़न जैसी समस्या यूरिक एसिड लेवल के बढ़ने से आम लक्षणों में शामिल हैं. इन्हें दवाइयों के द्वारा काबू में लाया जा सकता है लेकिन सामान्य रूप से कुछ लाइफस्टाइल बदलावों और खान पान की चीजों में बदलाव करके भी आप यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल में कर सकते हैं. खास कर टमाटर और निम्बू के रस जैसी चीजों का सेवन करने से यूरिक एसिड लेवल में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में.

हर रोज टमाटर खाएं : इंडिया टीवी डॉट कॉम के मुताबिक टमाटर को वैसे भी सब्जी में शामिल किया जाता है और इसका लाभ यह है कि इसका सेवन करने से यूरिक एसिड के लेवल को रेगुलेट किया जा सकता है. इसका रोजाना सेवन करने से अर्थराइटिस जैसी बीमारी का रिस्क भी कम किया जा सकता है.

नींबू का जूस : यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल में करने का एक बढ़िया उपाय नींबू का रस भी है. यूरिक एसिड नींबू के रस में डिजॉल्व होकर शरीर से बाहर निकल जाता है. खाना खाने से पहले आप रोज एक गिलास नींबू पानी पी सकते हैं.
ये फूड्स तेजी से बढ़ा सकते हैं स्ट्रेस
ऑलिव ऑइल : ऑलिव ऑइल आपके शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. जब भी आप कुकिंग करते हैं तो खाने में केवल ऑलिव ऑयल का ही प्रयोग करने का प्रयास करें. इसमें काफी सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info